साहिबगंज: चांदनी चौक बोरियो में पत्नी और परिजनों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, अस्पताल में कराया इलाज
बोरियो थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी युवक राहुल कुमार साह एवं उसकी मां गौरी देवी के साथ उसके ही बहु सपना कुमारी एवं उसके परिजनों ने रविवार दोपहर 3 बजे मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां इस घटना के बाद परिजन सीएचसी बोरियो पहुंचे जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने फौरन इलाज किया।