सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ क्षेत्र से एक युवती लापता, परिजनों ने गांव के युवक के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
एक युवती जिसकी 3 फरवरी को शादी होनी थी लापता हो गई। परिजनों के द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी हुई कि गांव का ही एक युवक बेटी को भगा ले गया है। युवती अपने साथ घर में रखे रुपए व आभूषण ले गई है। परिजनों के द्वारा सिकंदरा राऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।