डंडेसरी में 6 वर्षीय बच्चा जीतू अपनी मां के साथ छत पर बैठा हुआ था। छत के पास से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी बच्चा छड़ी लेकर हाई टेंशन लाइन के पास होर्डिंग से छेड़खानी करने लगा। अचानक उसकी छड़ी हाई टेंशन लाइन से टच हो गई और बच्चे को तेज करंट लग गया। परिजन तत्काल उसे डॉक्टर के पास ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया।