भरगामा: सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में आठ छठ घाटों की सफाई तेज, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय ने संभाली कमान
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र की सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत के विभिन्न गांवों और टोलों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पूर्व मुखिया मिथिलेश राय के नेतृत्व में पंचायत के आठ प्रमुख छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है।