रूपवास: रूपवास थाने में ACB की कार्रवाई, 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को किया गया ट्रैप
भरतपुर एसीबी ने रूपवास थाने में बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एएसआई ने मारपीट के दर्ज मामले में परिवादी का नाम एफआईआर से हटाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने पहले सत्यापन कराया और गुरुवार को ट्रैप किया।