पटियाली: पटियाली में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आरपीएस कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का दूसरा स्थापना दिवस
पटियाली में RPS कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का द्वितीय स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. नीरज किशोर मिश्रा और विशिष्ट अतिथि SDM आतिश सिंह ने छात्रों को डिजिटल शिक्षा, अनुशासन और तकनीकी दक्षता अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका मानसी शर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कोर्स पूर्ण करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।