बदायूं: उझानी पुलिस लिंक रोड पर वाहनों के चालान में पक्षपात, कुछ चालकों को मिली राहत तो कुछ पर की गई सख्ती
Budaun, Budaun | Nov 19, 2026 बदायूं के उझानी नगर में गुरुवार एक बजे के आसपास लिंक रोड पर यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस की चालान कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। वाहन चालकों का आरोप है कि उझानी पुलिस सड़क पर वाहनों के चालान करते समय समान नियमों का पालन नहीं कर रही है, बल्कि मुंह देखकर कार्रवाई की जा रही है। कुछ वाहन चालकों को बिना रोकटोक निकलने दिया जाता है ।