बिश्रामपुर: संविधान बचाओ महा रैली को लेकर कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने बी मोड़ पर प्रेस वार्ता का किया आयोजन
संविधान बचाओ महा रैली को लेकर विश्रामपुर के बी मोड़ पर कांग्रेस प्रखंड कमेटी द्वारा सोमवार की शाम चार बजे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पलामू के कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैसरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक व पूर्व विस प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी शामिल रहे।