बिश्रामपुर: रेहला-लापो एनएच-39 फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम
रेहला-लापो एन एच-39 फोरलेन मुख्य पथ पर रविवार की रात आठ बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार हाईवा तथा दूरी ओर से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।