बिश्रामपुर: पंजरी खुर्द में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
पंजरी खूर्द गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गयी। जो दोपहर दो बजे तक चला। कलश यात्रा की शुरुआत नवनिर्मित मंदिर प्रांगण से हुयी। बाजे-गाजे के साथ 551 कलश लिये श्रद्धालुओं के आगे अश्वारोही दल व रथ पर सवार यज्ञाचार्य स्वामी देवनारायणाचार्य पांच किमी दूर कोयल किनारे स्थित सूर्यमंदिर नदी तट पर पहुंचे।