बिश्रामपुर: बी मोड़-विश्रामपुर मुख्य पथ पर अमन पेट्रोल पंप के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोग घायल
बी मोड़-विश्रामपुर मुख्य पथ पर अमन पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम सात बजे एक कार मोटरसाइकिल सवार को धक्का मारकर फरार हो गया। जिससे बंदला गांव के एक युवक जय प्रकाश रजक तथा दो महिला सकुन्ती देवी व सरोजा देवी गिरकर घायल हो गयी। स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।