बिश्रामपुर: पिपरा बाजार चौक पर श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुरी द्वारा पनशाला का उद्घाटन, पंसस ने किया शुभारंभ
श्री सर्वेश्वरी समूह के गुरी स्थित प्रार्थना गृह द्वारा शनिवार की शाम तीन बजे एन एच 75 किनारे पिपरा बाजार चौक के पास पनशाला खोला गया। जिसका उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू ने किया। इससे पहले परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी और परमपूज्य गुरुदेव गुरूपद बाबा जी महाराज के चित्र समक्ष विशेष पूजा-अर्चना किया गया।