जमुई: गोबिंदपुर गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 3 लीटर अंग्रेजी शराब की गई जब्त
Jamui, Jamui | Jan 13, 2025 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान सोमवार की रात 9:00 बजे एएसआई राकेश कुमार सिंह द्वारा झाझा प्रखंड के गोबिंदपुर गांव से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन लीटर अंग्रेजी शराब भी जब्त किया गया है।