मलेरिया नियंत्रण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस. एन. बिंदल के निर्देशन में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सघन लार्वा सर्वे, मच्छर नियंत्रण एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
विकासखंड कराहल के ग्राम पनवाड़ा में 15 बुखार पीड़ितों की रक्त जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया तथा 90 घरों का लार्वा सर्वे किया गया। सर्वे में 4 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। अभियान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्रीमती सरिता एवं मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गोड उपस्थित रहे।
विकासखंड विजयपुर के ग्राम बरी का हार, किशनपुरा एवं रघुनाथपुर में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों एवं अन्य जल संग्रहण पात्रों की जांच की गई। जहां मच्छर का लार्वा पाया गया, वहां मौके पर ही विनष्टीकरण की कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार एंटी-लार्वा बीटीआई दवा का उपयोग किया गया।
इसी प्रकार ग्राम मेवाड़ा, अलापुरा एवं माकड़ोद में भी सघन लार्वा सर्वे एवं मच्छर नियंत्रण गतिविधियां की गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों की जांच कर लार्वा पाए जाने वाले स्थानों पर आवश्यक नियंत्रण कार्रवाई की गई तथा ग्रामीणों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता और मच्छर नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में गत दिवस ग्राम नागदा स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर का मलेरिया टीम द्वारा भ्रमण कर लार्वा सर्वे किया गया। परिसर में पानी से भरे गड्ढों एवं अन्य संभावित प्रजनन स्थलों की जांच कर आवश्यक स्थानों पर टेमोफास का घोल डाला गया। विकासखंड कराहल के ग्राम मेहरबानी, सेमरा एवं बाकुरी में 57 मरीजों की मलेरिया किट से जांच कर आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान किया गया। साथ ही 212 घरों का लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 4 घरों में लार्वा पाए जाने पर तत्काल नष्टीकरण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
9 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026