बाह: टोडा गांव में बेरहम टीचर ने मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
थाना मनसुखपुरा के गांव टोडा में एक निजी स्कूल के टीचर द्वारा आठ वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र आशिक, जो कक्षा दो का छात्र है, को सही पहाड़े न बताने पर टीचर ने डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। आशिक के पिता प्रमोद सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत की, तो टीचर ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया