भंडरा: भंडरा में चलंत लोक अदालत- सह- विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को कानूनी अधिकार व निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी।
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा, रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा, लोहरदगा के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा तथा सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में रविवार दोपहर 12 बजे भंडरा प्रखंड की बड़ागाई पंचायत अंतर्गत झारो गांव और चट्टी बाजार परिसर में चलंत लोक अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।