ब्रेकिंग रायबरेली
यह कुआं रुपी सड़क पर जो विकास की गंगा बह रही है यह सदर विधानसभा क्षेत्र के कुचरिया से लेकर गदागंज तक जाने वाली सड़क है। लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इस सड़क से कोई विधायक मंत्री नही निकल रहे नहीं तो शायद विभाग व जिम्मेदार अधिकारी अपनी खामियों को छुपाने के लिए इन गड्ढों में कम से कम गिट्टी ही डाल देते। धन्य हो गये शहर के पुलिस लाइन से डिग्री कॉलेज और नेहरू नगर इंदिरा क्रॉसिंग तक के लोग जिनके क्षेत्र से सूबे के मुखिया महत योगी आदित्यनाथ जो एक कार्यक्रम के तहत उधर से निकल रहे हैं रातों-रात गड्ढे भर दिए गए सड़क के किनारे लटक रहे पेड़ों की कटाई छंटाई हो गई पानी में ही गिट्टी डामर डालकर सड़क सुंदर बना दी गई सड़क के किनारे बाउंड्री वॉल पर रंगाई पुताई हो गई पटरी दुकानदारों को उखाड़ कर फेंक दिया गया अब 3 दिन तक उनके घर में चूल्हा कैसे जलेगा यह कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। यह व्यवस्था नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग से मनिका रोड पर नहीं की गई जहा गिट्टी डामर छोड़िए सड़क का पता ही नहीं है।
Rae Bareli, Raebareli | Aug 22, 2026