रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक झटका लगा है। डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शिवराम पासी अपने करीब एक दर्जन समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। रायबरेली स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी ने भाजपा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में रहते हुए वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे और उनके समाज के लोगों को अपेक्षित न्याय नहीं मिल पा रहा था। इसी वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया।