हरिद्वार: पुलिस और ANTF की टीम ने रेलवे बाईपास से 7 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस और ANTF की टीम ने रेलवे बाईपास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 7 किलो गांजा भी बरामद हुआ है। आरोपियों के नाम महेंद्र और विष्णु हैं जो लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस और ANTF की टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।