हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने सेक्टर 2 से गिरफ्तार किया आरोपी, जो जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों को आश्रय दे रहा था
जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों को आश्रय देने वाले एक आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 2 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सुनील है जो सेक्टर 2 में ही रहता है। बीती 11 अक्टूबर की रात सुनील ने जिला जेल से फरार हुए कैदी पंकज और राजकुमार को आश्रय दिया था। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि कैदियों की मदद करने वाले हर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।