बीना: मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत करने पहुंची महिलाएं एसडीओपी कार्यालय, की कार्रवाई की मांग
Bina, Sagar | Feb 23, 2024 ग्राम शेखपुर में पुरानी रंजिश के चलते करीब दो माह पहले दो पक्षों के विवाद में फायरिंग की गई थी,जिसके कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी ,पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वही दो माह बाद जमानत के बाद घर पहुंचे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में तोड़फोड़ व मारपीट के आरोप लगाए और एसडीओपी कार्यालय में शिकायत कार्रवाई की मांग की।