बीना: झांसी फाटक स्थित ओवर ब्रिज पर बाइक व स्कूटी में भिड़ंत, स्कूटी चालक घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Feb 23, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी फाटक स्थित ओवरब्रिज पर बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूटी चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग मदद को आगे आए और घायल स्कूटी चालक को बाइक से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए हैं