बीना: स्टेशन रोड सहित नगर भर में मौत बनकर घूम रहे आवारा और बेसहारा पशु, लाचार नगर पालिका प्रशासन,विधायक ने की एसडीएम से चर्चा
Bina, Sagar | Feb 22, 2024 नगर की सड़कों का गलियों में घूम रहे आवारा व बेसहारा पशु लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं,जो नगर की सड़कों व गलियों में मौत बनकर घूम रहे हैं। इन मवेशियों से जहां एक और यातायात अवरुद्ध हो रहा है तो वही सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं, उसके बावजूद भी लाचार नगर पालिका प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।