बीना: अंबेडकर तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल, गौ सेवा समिति ने मौके पर किया उपचार
Bina, Sagar | Feb 23, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय घायल हो गई। गाय को घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी गौ सेवा समिति को दी,सूचना मिलते ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और घायल गाय का मौके पर उपचार किया गया जिसके बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जिससे गाय को स्वास्थ्य लाभ मिल सके ।