कोठी महल: उज्जैन में बहन को ससुराल छोड़ने गए पिता-भाई पर हमला, दामाद, जेठानी और बेटी ने डंडों से पीटा
उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के मक्सी रोड स्थित शंकरपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आशीष चौहान अपने पिता अभय कुमार के साथ अपनी बहन प्रिया राठौर को उसके ससुराल छोड़ने पहुंचे थे। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही प्रिया के पति प्रदीप राठौर ने विवाद शुरू कर दिया और प्रिया के साथ मारपीट की। बहन के साथ मारपीट होते देख पित