नागौर: नागौर लोकसभा सीट से रालोपा प्रत्याशी के जीत हासिल करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र
Nagaur, Nagaur | Jun 4, 2024 नागौर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से रालोपा प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के जीतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ ज्योति मिर्धा को 42225 मतों से हराकर जीत हासिल की । इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।