नागौर: नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल के निर्वाचित होने पर पुलिस ने रोका विजय जुलूस, बेनीवाल समर्थको व पुलिस के बीच हुई बहस
Nagaur, Nagaur | Jun 4, 2024 लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल के निर्वाचित होने पर निकल जा रहे विजय जुलूस को पुलिस द्वारा रोकने पर हनुमान बेनीवाल के समर्थक व पुलिस आपस में भिड़ गए। इस दौरान सूचना मिलते ही हनुमान बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाइस के बाद विजय जुलूस रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल अपने निवास से मतगणना स्थल जा रहे थे।