नागौर: नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल हुए विजयी
Nagaur, Nagaur | Jun 4, 2024 नागौर लोकसभा सीट पर आज हुई मतगणना में इंडिया गठबंधन के रालोपा प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल लगातार दूसरी बार नागौर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ ज्योति मिर्धा के हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। हनुमान बेनीवाल के जीतने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस व रालोपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी ।