नागौर: नागौर लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान पत्रकार की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
Nagaur, Nagaur | Jun 4, 2024 नागौर लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान अचानक एक पत्रकार की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही आसपास के पत्रकारों व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घायल पत्रकार को एंबुलेंस 108 की मदद से नागौर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया । वहीं इसकी सूचना मिलते ही नागौर एडीएम भी चंपालाल भी मौके पर पहुंचे।