नागौर: नागौर लोकसभा सीट के लिए कल होगी मतगणना,सुबह आठ बजे से त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
Nagaur, Nagaur | Jun 4, 2024 नागौर लोकसभा सीट के लिए कल आठ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कल मंगलवार को आठ बजे से शुरू होगी । जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि नागौर लोकसभा सीट के लिए आठ विधानसभा की कल बलदेव राम मिर्धा व माड़ी बाई राजकीय महिला महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।