नागौर: नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक ही दिन में आया दो हजार रूपए प्रति क्विंटल का उछाल
Nagaur, Nagaur | Jun 3, 2024 नागौर कृषि उपज मंडी में जिंसो के भावों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं सोमवार को भी नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में दो हजार रूपए प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला। इस दौरान सोमवार को जीरे के भाव 29000 रूपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं मुंग के भाव 8300 रूपए प्रति क्विंटल रहे।