हाथरस: अलीगढ़ के गांव कटरा मलोई में युवक के पैर पर सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए जिला अस्पताल हाथरस
जनपद अलीगढ़ की विजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा मलोई में घर पर काम करते समय एक युवक कोमल पुत्र भूदेव सिंह के पैर पर सांप ने डस लिया। सांप के डसने से हालत बिगड़ता देख परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया वह घर पर काम कर रहा था।