तरहसी: पांकी विधायक ने मौर्या फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ होली गीत गाकर मिलन समारोह में लिया भाग
Tarhasi, Palamu | Mar 12, 2025 तरहसी पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलामबर-पीताम्बरपुर पुर स्थित मौर्या फार्म हाउस में क्षेत्रीय विधायक डा. शशिभूषण मेहता द्वारा बुधवार शाम 4 बजे होली मिलन समारोह सह सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रत्नेश तिवारी द्वारा 51 केजी लड्डू कोलकत्ता से लाया गया। पांकी विधायक ने जमकर होली गीत गाए एवं कार्यकर्ताओं के साथ अबीर गुलाल उड़ाए।