चौबेपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Oct 29, 2024 चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की को भगा ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त चन्द्रेश राजभर पुत्र रामबदन राजभर निवासी बरवाकलां थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ को मंगलवार को दोपहर एक बजे सुंगुलपुर चौराहे थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।