काशी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़, बांटा गया खजाना
Sadar, Varanasi | Oct 29, 2024 काशी में धनतेरस के अवसर पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी प्रतिमा का दर्शन होता है। जिसके दर्शन के लिए भक्त एक दिन पहले यह लंबी कतार में लग गए हैं। महंत शंकर पुरी ने भोर में 3:30 बजे मंगल आरती कर भक्तों के दर्शन के लिए मां के कपाट खोल दिए हैं। इस दौरान मां का विशेष प्रकार से पूजन किया गया एवं आरती उतारी गई।