बड़ी सादड़ी: चित्तौड़गढ़: 14 साल से फरार हाईवे लूट गैंग का 10 हजार का इनामी टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने 2012 के हाईवे लूट व अपहरण मामले में 14 साल से फरार ₹10 हजार के इनामी टॉप-10 वांछित अब्दुल मन्नान उर्फ मुन्ना को हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 4 सितंबर 2012 को बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।