हरदोई: मोहल्ला टिलिया मजार के पीछे सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करने का मोहल्लेवासियों ने लगाया आरोप,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jul 8, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला टिलिया मजार के पीछे रहने वाले,राहुल कुमार सिंह,नम्रता सिंह,अमिता सिंह,संगीता,शिवानी सिंह ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है।कि उसके मोहल्ले की एक महिला ने सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया है और उसको बंद करना चाहती हैं।जब इसका विरोध किया गया तो मोहल्ले वासियों के ऊपर मुकदमा लिख दिया गया।