हरदोई: कलेक्ट्रेट में डीएम ने दिए निर्देश,कहा बाढ़ से निपटने के लिए रेड जोन वाले 57 ग्रामों पर विशेष ध्यान दिया जाय
Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2024 कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के सम्बन्ध में बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। रेड जोन वाले 57 ग्रामों पर विशेष ध्यान दिया जाये। सभी कटाव निरोधक उपाय कर लिए जाएं। बाढ़ के कंट्रोल रूम को निरंतर सक्रिय रखा जाये।