हरदोई: सांडी चुंगी तिराहे से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित ₹15,000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Jul 8, 2024 एसपी केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को अवैध शस्त्र व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि शिशुपाल पुत्र मूलचंद्र निवासी गुलरीपुरवा थाना टड़ियावां को 12 बोर अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।