हरदोई: लोनार में मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने किया चप्पे चप्पे का निरीक्षण,सतर्क रहने के दिये निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jul 7, 2024 रविवार शाम लोनार में मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने चप्पे चप्पे का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक में आयोजकों से संवाद भी किया और उन्हें कोई नई परंपरा नहीं डालने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने थानेदार से कहा की मोहर्रम के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतें।