जहानाबाद: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर, वरीय अधिकारियों ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया
जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के ADM सहित अन्य वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के समस्याओं को सुना जा रहा है। इस संबंध में मौजूद पदाधिकारियों ने शुक्रवार दिन में करीब 2 बजे बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद, नल जल, सहित तमाम मामलों को लेकर सुनवाई की जा रही है।