कांके: समाहरणालय में एसपी ने ग्रामीण क्षेत्र के संगठित अपराध की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Dec 8, 2024 समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार देर शाम करीब दस बजे ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के संगठित अपराध को लेकर समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीण ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारी को लंबित काण्डों के आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों के अवैध तरीके से अर्जित चल-अचल संपत्ति को जप्त करने और कांण्डो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।