पाली: पाली क्षेत्र में दिनदहाड़े फर्राटा भर रहे अवैध खनिज से लदे ट्रैक्टर, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
Pali, Lalitpur | May 28, 2026 पाली क्षेत्र में खंडा सहित अन्य खनिज से लदे हुए ट्रैक्टर दिनदहाड़े बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटा भरते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त मामला जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। जिलाधिकारी को मामले को संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है। ताकि क्षेत्र में अवैध खनन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा सके।