गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में सर्व समाज की रैली, कलिंजरा घटना के विरोध में CM के नाम सौंपा ज्ञापन
तहसील गांगड़तलाई के सर्व समाज के लोगों ने एकत्रित होकर रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कुशलगढ़ क्षेत्र के कलिंजरा में गौ रक्षकों पर किए गए जानलेवा हमले और कथित धर्मांतरण सभा को लेकर विरोध जताया गया। बताया कि घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैला हुआ है।