सिकंदरा: देवीपुर डेरा में 500 रुपये के बकाया लेन-देन को लेकर विवाद, युवक, चाची और पिता पर हमला कर किया घायल
सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर डेरा गांव में 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक युवक, उसकी चाची और पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सीता देवी पत्नी रामावतार ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बता