बीना: बीना न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, शुभारंभ कार्यक्रम में न्यायाधीश और अधिवक्ता हुए शामिल
Bina, Sagar | May 10, 2025 बिना न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें न्यायालयीन प्रकरण, बिजली विभाग, नगर पालिका, बैंकों के निपटारे किए जाएंगे। जिसके चलते शनिवार करीब 11:30 बजे शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार जैन द्वितीय जिला न्यायाधीश, देवेंद्र कुमार कुंडू प्रथम अपर जिला न्यायाधीश,मीनाक्षी शर्मा जेएमएफसी व अधिवक्ता शामिल हुए।