खरगापुर: खरगापुर रोड पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
खरगापुर रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम रज्जू विश्वकर्मा बताया गया है। हंड्रेड डायल के पायलट सुरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी कि खरगापुर रोड पर तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलने पर हंड्रेड डॉयल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।