हज़ारीबाग: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त ने 14 नुक्कड़ नाट्य दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने सोमवार को समाहरणालय से 14 नुक्कड़ नाट्य दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दल 16 से 26 जून तक जिले के 218 स्थानों पर नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर डीपीआरओ रोहित कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।