होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी का कृषि उद्योग विकास निगम की संचालक ने किया निरीक्षण
कृषि उपज मंडी नर्मदा पुरम का कृषि उद्योग विकास निगम की संचालक सिम्मी पटेल ने निरीक्षण किया निरीक्षण में मंडी परिषद की व्यवस्थाओं और मंडी परिसर में रखी चना और गेहूं की फसल की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान सिम्मी पटेल ने मंडी प्रबंधक को निर्देश दिए की किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।