बोरियो पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर साधा निशाना
जेएलकेएम की राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को साहिबगंज के रास्ते बोरियो पहुंची। बोरियो बड़ा पुल स्थित आनंद विवाह भवन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड की भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
महतो ने कहा कि ‘24 जिले, 24 संकल्प और एक आवाज’ के साथ यात्रा निकाली गई है। उनका कहना है कि झारखंड में सरकारी नौकरियां योग्यता, मेहनत और पारदर्शिता के आधार पर मिलनी चाहिए। उन्होंने भर्ती व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने की बात कही।
उन्होंने सरकार द्वारा 45 प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लिए गए फैसले का भी जिक्र किया और कहा कि 22 परीक्षाएं रद्द, 17 की जांच और 6 परीक्षाओं पर रोक लगाई गई है।
देखिए बोरियो से देवेंद्र नाथ महतो का पूरा बयान और �